91255 06666   |   Registration   |   Login

भारत का पहला फीमेल-लीड अंडरवॉटर फाइट सीक्वेंस रश्मिका के नाम

भारत का पहला फीमेल-लीड अंडरवॉटर फाइट सीक्वेंस रश्मिका के नाम

हिमांशु राज-

पैन‑इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म 'मैसा' के लिए एक इतिहास रच चुकी हैं। फिल्म के मेकर्स ने घोषणा की है कि रश्मिका ने इसके सबसे महत्वाकांक्षी एक्शन सीक्वेंस — भारत का पहला फीमेल‑लीड अंडरवॉटर फाइट—खुद गहन प्रशिक्षण और बिना किसी स्टंट डबल के शूट किया। बताया जा रहा है कि इस सीक्वेंस की शूटिंग दो दिनों में करीब 20 घंटे पानी के भीतर चली, जिससे सेट पर मौजूद टीम भी हैरान रह गई। निर्देशक रवींद्र पुल्ले और अनफॉर्मूला फिल्म्स के प्रोडक्शन की यह पैन‑इंडिया एक्शन फिल्म आदिवासी पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक थ्रिलर है। मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर सेट से तस्वीरें और एक छोटी क्लिप शेयर कर इसे "समंदर की गहराइयों के नीचे छिपी जंग" बताते हुए फिल्म की जिन्दगी भर की यादगार परफॉर्मेंस बताई। डि ओ पी और अंडरवाटर टेक्निकल टीम ने भी रश्मिका के परफॉर्मेंस की तारीफ की और कहा कि भारतीय सिनेमा में उन्होंने ऐसा प्रदर्शन पहले नहीं देखा।
रश्मिका ने अपनी पोस्ट में स्वीकार किया कि वह लंबे समय से स्क्रीन से दूर रहीं क्योंकि "हम इसी पर काम कर रहे थे" और यह कह कर शूटिंग के कठिन अनुभव का जिक्र किया कि यह "अब तक की जिंदगी का सबसे चुनौतीपूर्ण काम" रहा। फिल्म की टीम ने घोषणा की कि इसका टीज़र जल्द आएगा और फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
फिल्म के इस अमूर्त और भरपूर एक्शन हिस्से को न केवल एक तकनीकी उपलब्धि माना जा रहा है, बल्कि महिला‑नेतृत्व वाली एक्शन फिल्मों के लिए यह एक नया मानक भी स्थापित कर सकता है। 'मैसा' की यह अपडेट दर्शकों में उत्साह और चर्चा बढ़ा चुकी है।