91255 06666   |   Registration   |   Login

जेलर 2 में विद्या बालन का धमाकेदार अवतार

जेलर 2 में विद्या बालन का धमाकेदार अवतार

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में लौटे हैं।  हालांकि, ट्रेलर की सबसे चर्चित बात विद्या बालन का बिल्कुल नया और असरदार अवतार है।  फिल्म में विद्या बालन ‘कांता’ नामक किरदार निभा रही हैं, जो एक दबंग और रहस्यमयी महिला के रूप में पेश की गई हैं।  उनके लुक में छोटे हेयरस्टाइल, नीली साड़ी, काले ब्लाउज और हाथ में सिगरेट के साथ एक आक्रामक अंदाज दिखाया गया है।  ट्रेलर में वह सीढ़ियों से उतरते हुए कहती हैं, “यहां आकर बिना हमारी बात सुने कोई नहीं जा सकता,” जो उनके किरदार की सख्त मिजाजी को बयां करता है।  विद्या बालन और रजनीकांत का एक साथ स्क्रीन पर आना अपने आप में एक खास मौका है, क्योंकि दोनों राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं।  विद्या का यह फायरी और बोल्ड अवतार फिल्म में एक नई ऊर्जा जोड़ता है, जबकि रजनीकांत का मास अपील और नेल्सन की निर्देशन शैली दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रही है।  ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।  फिल्म में एसजे सूर्या, सूरज वेंजारामूडु और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि मोहनलाल, शिवराजकुमार और विजय सेतुपति के कैमियो की चर्चा है।  अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर फिल्म की जान बना हुआ है।  विद्या बालन का यह अनोखा अवतार और रजनीकांत के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों के लिए फिल्म की सबसे बड़ी आकर्षण बनी हुई है।