91255 06666   |   Registration   |   Login

“महिला सुरक्षा सत्ता में बैठे लोग बनाएं प्राथमिकता”:वामीका गब्बी

“महिला सुरक्षा सत्ता में बैठे लोग बनाएं प्राथमिकता”:वामीका गब्बी

अभिनेत्री वामीका गब्बी ने हाल ही में एक पॉडकास्टसाक्षात्कार में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर खुलकर बात की और कहा कि समाज और सत्ता में बैठे लोग इस मुद्दे को गंभीरता से प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं, जबकि इसके समाधान सबको मालूम हैं।  वामीका ने कहा कि महिला होने के नाते उन्हें इस मामले में बेहद असहाय महसूस होता है।  सोशल मीडिया, आर्टिकल्स और प्रदर्शनों के बावजूद स्थिति में कोई ठोस बदलाव नहीं दिखता।  उनका कहना है, “एक केस को न्याय मिल जाता है, लेकिन उसी दिन कितनी जगहों पर क्या-क्या हो रहा होता है जो खबरों में भी नहीं आता।”  अभिनेत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हमें सॉल्यूशन्स पता हैं, हम बात भी कर रहे हैं, लेकिन कोई प्राथमिकता नहीं बना रहा है इसे कि इसे फिक्स करते हैं।”  वामीका का तर्क है कि यह कोई ऐसा मुद्दा नहीं जिसे ठीक किया ही न जा सके, बल्कि सत्ता में बैठे लोगों को इसे प्राथमिकता बनाना होगा।  उन्होंने कहा, “अब प्राथमिकता में कैसे बनाऊंगी, वह तो पावर में बैठे लोगों को तय करना है।”  वामीका ने इस बात पर सवाल उठाया कि जब सबको पता है कि यह गलत है, तो फिर इसे सुलझाया क्यों नहीं जा रहा।  “पता चल रहा है ना कि गलत है, तो इसे तो सॉल्व, ठीक करो ना!” उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को केवल तब याद नहीं किया जाना चाहिए जब कोई नया हादसा सुर्खियों में आए, बल्कि इसे लगातार प्राथमिकता दी जानी चाहिए।  वामीका की ये टिप्पणी उस पैनल चर्चा के दौरान आई जहां वे राजकुमार राव और विशेष अभियोक्ता उज्ज्वल निकम के साथ 26/11 के मामले पर बनी फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ के प्रचार के सिलसिले में मौजूद थीं।  फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।