91255 06666   |   Registration   |   Login

जैकी भग्नानी और राकुल प्रीत सिंह बने कनाडाई कैफे ब्रांड ब्लेन्ज़ के निवेशक

जैकी भग्नानी और राकुल प्रीत सिंह बने कनाडाई कैफे ब्रांड ब्लेन्ज़ के निवेशक

मुंबई। अभिनेता-उद्यमी जैकी भग्नानी और अभिनेत्री-उद्यमी राकुल प्रीत सिंह ने अब व्यापार की दुनिया में एक नया कदम उठाया है। दोनों ने कनाडा के प्रसिद्ध कैफे ब्रांड ‘ब्लेन्ज़ कैफे’ में निवेशक बनकर भारतीय बाजार में इसके विस्तार को गति देने का फैसला किया है। ब्रांड का पहला मुंबई आउटलेट 13 नवंबर को वर्सोवा में खुलने जा रहा है, जिससे मुंबई के बदलते कॉफी और लाइफस्टाइल मार्केट में एक नया विकल्प जुड़ेगा।
वैंकूवर में 1992 में स्थापित ब्लेन्ज़ कॉफी को हैंडक्राफ्टेड पेय, प्रीमियम सामग्री और समुदाय-केंद्रित कैफे अनुभव के लिए जाना जाता है। अब तक ब्रांड के कनाडा में 60 से अधिक आउटलेट संचालित हैं। भारत में इसके प्रवेश को इनविज़न ब्रांड्स और फ्रैंचाइज़ इंडिया की साझेदारी के जरिए आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसमें जैकी और राकुल भी शामिल हैं।
पिछले महीनों में जैकी भग्नानी और राकुल प्रीत सिंह ने इनविज़न ब्रांड्स के साथ मिलकर ईज़ीजिम, 5एसेक और ब्लेन्ज़ कॉफी जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स को भारत में लाने की घोषणा की थी। इस साझेदारी का उद्देश्य फ्रैंचाइज़-आधारित मॉडल से बड़े शहरों में इन ब्रांड्स का विस्तार करना है।
जैकी भग्नानी ने कहा था कि भारत में वैश्विक स्तर के सफल ब्रांड्स की बड़ी संभावनाएं हैं और सही साझेदारों व फ्रैंचाइज़ इकोसिस्टम से टिकाऊ व्यापार बनाए जा सकते हैं। राकुल प्रीत सिंह का मानना है कि भारतीय उपभोक्ता अब अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाले लाइफस्टाइल अनुभव चाहते हैं।
वर्सोवा में ब्लेन्ज़ का उद्घाटन बॉलीवुड के इस जोड़े के लिए सिर्फ एक निवेश नहीं, बल्कि कॉफी कल्चर और उद्यमिता को जोड़ने की एक बड़ी पहल माना जा रहा है। उम्मीद है कि ब्रांड आगे भारत के अन्य प्रमुख शहरों में भी अपनी उपस्थिति बढ़ाएगा।