91255 06666   |   Registration   |   Login

शूटिंग के बीच सेट पर ही दिवाली मनाएंगी नेहा अग्रवाल

शूटिंग के बीच सेट पर ही दिवाली मनाएंगी नेहा अग्रवाल

स्टूडियो एलएसडी के शो 'ओ हमनवा! तुम देना साथ मेरा' में रश्मि का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री नेहा अग्रवाल के लिए इस बार की दिवाली बेहद खास है। मारवाड़ी होने के नाते उनके लिए दिवाली सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि नए साल की शुरुआत भी है।

नेहा ने बताया, "हमारे लिए दिवाली नया साल है। नया साल अपने साथ नई उम्मीदें, नई उमंग और नए मौके लेकर आता है। हमारे यहां दिवाली बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। ज्यादा ऊर्जा, ज्यादा पूजा और ज्यादा मिठाई! परिवार और दोस्तों के साथ खुशी दोगुनी हो जाती है।"

शूटिंग कार्यक्रम के चलते इस बार घर पर तैयारियों के लिए कम समय मिलेगा, लेकिन नेहा को इसका अफसोस नहीं है। उन्होंने कहा, "हम लगातार शूटिंग कर रहे हैं, इसलिए घर पर तैयारियों के लिए कम समय मिलेगा। लेकिन तुम देना साथ मेरा का सेट भी हमारा घर है और वहां के सभी लोग हमारा परिवार हैं। हम सेट पर भी दिवाली मनाएंगे। दिवाली दृश्यों की शूटिंग होगी, पर हम त्योहार का पूरा आनंद लेंगे।"

इस साल को अपने लिए बेहद खास बताते हुए नेहा ने कहा, "इस साल भगवान बहुत मेहरबान रहे। मुझे रश्मि का किरदार मिला, तुम देना साथ मेरा के साथ मेरा सफर शुरू हुआ और दर्शकों का अपार प्यार मिला, जो मेरे लिए अनपेक्षित था। मैं हर दिन के लिए भगवान की आभारी हूं। बस यही दुआ है कि मेरे आसपास के सभी लोग स्वस्थ, सुखी और खुश रहें।"