91255 06666   |   Registration   |   Login

सोनिया बंसल-'पार्टी से ज्यादा परिवार के साथ समय बिताना पसंद है'

सोनिया बंसल-'पार्टी से ज्यादा परिवार के साथ समय बिताना पसंद है'

मुंबई। बिग बॉस 17 से घर-घर पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस सोनिया बंसल 28 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सोनिया ने अपनी बर्थडे प्लानिंग, पिछले साल के अनुभव, जिंदगी के सबक और आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की। जल्द ही वे ‘मलमाल वीकली 2’ में नजर आएंगी।
अपने जन्मदिन की प्लानिंग के बारे में सोनिया ने कहा, “शूटिंग की वजह से कोई खास प्लान नहीं है। लेकिन मैं परिवार के साथ बर्थडे डिनर करना पसंद करती हूं। मेरे लिए परिवार के साथ समय बिताना सबसे बड़ा तोहफा है।” उन्होंने कहा कि वे पार्टी करने की जगह अपने करीबी लोगों के साथ रहना ज्यादा पसंद करती हैं।
पिछले साल को याद करते हुए सोनिया ने बताया कि उन्होंने जिंदगी के कई अनुभवों से धैर्य और शांति सीखी है। उन्होंने कहा, “जब आप जिंदगी की हर तरह की परिस्थिति देखते हैं, तो समझ आता है कि शांत रहना और सब्र रखना कितना जरूरी है। मैं बस अपने काम का जश्न मनाती हूं।”
करियर की बात करते हुए सोनिया ने बताया कि वे रियलिटी शो में हिस्सा लेना चाहेंगी। साथ ही उनकी फिल्म और म्यूजिक वीडियो के रिलीज का इंतजार भी है। उन्होंने कहा, “मुझे रियलिटी शो करने का मौका मिले तो जरूर खुशी होगी। मेरे कई प्रोजेक्ट्स दर्शकों तक पहुंचने वाले हैं।”
जन्मदिन पर खुद को संदेश देते हुए सोनिया ने कहा कि इस साल वे लोगों पर जल्दी भरोसा करने से बचेंगी। उन्होंने कहा, “मैं खुद से कहना चाहूंगी कि किसी पर जल्दी भरोसा न करें। यही मेरा इस साल का संकल्प है।”
सोनिया ने फैंस के प्यार और सपोर्ट के लिए आभार जताया और कहा कि वे आगे भी अपने काम से दर्शकों को बेहतर मनोरंजन देना चाहती हैं।