91255 06666   |   Registration   |   Login

ओरी बोले- 'खतरों के खिलाड़ी' में इसलिए आया, अब इमोशन महसूस नहीं होते

ओरी बोले- 'खतरों के खिलाड़ी' में इसलिए आया, अब इमोशन महसूस नहीं होते

पंकज अवस्थी 

बॉलीवुड के हर इवेंट पर कैमरों में छाए रहने वाले ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी अब टीवी की दुनिया में धमाल मचाने को तैयार हैं। सोशल मीडिया स्टार बने ओरी जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 15' में खतरनाक स्टंट्स करते नजर आएंगे। लेकिन शो में आने की वजह जानकर हर कोई हैरान है।
मीडिया से बातचीत में ओरी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'बहुत दिनों से मुझे खुशी, दुख, दर्द या भय जैसा कोई इमोशन महसूस ही नहीं होता। मैं बिल्कुल सुन्न सा हो गया हूं। इसलिए 'खतरों के खिलाड़ी' को हां कहा, ताकि चुनौतीपूर्ण टास्क्स के दौरान फिर से जिंदा महसूस कर सकूं।' ओरी का यह बयान सुनकर फैंस सोच में पड़ गए। क्या यह मानसिक स्वास्थ्य का संकट है या शो का प्रमोशनल ट्विस्ट?
कभी बॉलीवुड सितारों के साथ सेल्फी लेकर सुर्खियां बटोरने वाले ओरी ने अपनी जर्नी के बारे में भी बताया। 'मैंने कभी सोचा नहीं था कि फोटो खिंचवाना ही मुझे स्टार बना देगा। आज लाखों फॉलोअर्स हैं, लेकिन अंदर से खालीपन सताता है।' शो के क्रू मेंबर्स के मुताबिक, ओरी स्टंट्स के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
'खतरों के खिलाड़ी 15' में ओरी के अलावा कई बड़े नाम शिरकत कर रहे हैं। यह शो हमेशा की तरह एडवेंचर और ड्रामा से भरपूर होगा। ओरी की यह एंट्री दर्शकों के लिए सरप्राइज पैकेज साबित हो सकती है। क्या ओरी स्टंट्स में टॉप कर पाएंगे या इमोशनल स्ट्रगल हावी हो जाएगा? फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।