हिमांशु राज
बॉलीवुड के लोकप्रिय जोड़े नेहा धूपिया और अंगद बेदी पहली बार होस्ट बनकर दर्शकों को हंसी का डबल डोज देने को तैयार हैं। उनका नया नॉन-फिक्शन शो 'डबल डेट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो सेलिब्रिटी कपल्स, दोस्तों और रोचक जोड़ियों के साथ मस्ती, खेलकूद और बेझिझक बातचीत का वादा करता है।
ट्रेलर में गो-कार्टिंग, बॉलिंग, पिज्जा बनाने की चुनौतियां और अजीबोगरीब गेम्स की झलक मिलती है। नेहा-अंगद मेहमानों के मजेदार, भावुक और अनफिल्टर्ड रूप सामने लाते नजर आते हैं। शो का पहला एपिसोड कल, 14 मई को नेहा के यूट्यूब चैनल @nehadhupiaofficial पर रिलीज होगा। हर गुरुवार नया एपिसोड आएगा।
ओपनिंग एपिसोड में कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया नजर आएंगे, जो हंसी का तड़का लगाएंगे। गेस्ट लाइनअप में हूमा कुरैशी-सैफब भाई साकिब, तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा, रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी, सोहा अली खान-बहन साबा अली खान, अपारशक्ति खुराना-पत्नी आकृति, रिया चक्रवर्ती-भाई शोविक और रसिका दुगल-पति मुकुल चड्ढा जैसे सितारे शामिल हैं। सायरस ब्रोचा, सायरस साहुकार जैसे मजेदार चेहरे भी दिखेंगे।
नेहा-अंगद ने कहा, "हमने 'डबल डेट' इसलिए बनाया, ताकि मेहमान बिना 'गॉचा' सवालों के खुलकर मजा लें। पिज्जा, बॉलिंग, गो-कार्टिंग जैसी डेट्स ने हमें अपनों के साथ अनमोल यादें दीं। यूट्यूब पर पहला नॉन-फिक्शन शो बनाना चुनौतीपूर्ण लेकिन खास रहा।"
यह शो दोस्ती, प्रतिस्पर्धा और ईमानदार बातों का मजेदार मिश्रण है।