‘द नर्मदा स्टोरी’ में शरद सिंह का धमाकेदार पुलिस अवतार

13 मई 2026
‘द नर्मदा स्टोरी’ में शरद सिंह का धमाकेदार पुलिस अवतार

हिमांशु राज़ 

हिंदी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म “द नर्मदा स्टोरी” को लेकर अभिनेता शरद सिंह इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। 12 जून को पूरे देश में रिलीज होने वाली यह फिल्म दर्शकों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही है। शरद सिंह इसमें एक सशक्त, ईमानदार और साहसी पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे, जिसका किरदार सस्पेंस-थ्रिल से लबालब भरा है। उनका यह नया रूप दर्शकों को प्रेरित करने वाला साबित होगा।
यह फिल्म महज एक कहानी नहीं, बल्कि रहस्य, रोमांच और भावनाओं का अनोखा मेल है। इसमें मुकेश तिवारी, जागीरा और रघुवीर यादव जैसे दिग्गज कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। विशेष आकर्षण यह कि वास्तविक आईपीएस अधिकारी समाला प्रसाद भी अभिनय करते दिखेंगे, जो फिल्म को सच्चाई का आयना बनाएगा।
शरद सिंह ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, “यह फिल्म मेरे लिए एक यादगार सफर है। मेरा किरदार चुनौतीपूर्ण और प्रेरक है। पूरी टीम का सहयोग सराहनीय रहा। निर्माता-निर्देशक और सह-कलाकारों का आभार!”
निर्माता-निर्देशक का मानना है कि दमदार अभिनय, रोमांचक स्क्रिप्ट और गहरी भावनाओं से सजी यह फिल्म सिनेमाई दुनिया में नया इतिहास रचेगी। अब 12 जून का इंतजार ही बाकी है—क्या यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी?