91255 06666   |   Registration   |   Login

फाल्गुनी पाठक,आयुष्मान-शरवरी ने मचाया धमाल,प्रशंसकों संग लीं सेल्फी

फाल्गुनी पाठक,आयुष्मान-शरवरी ने मचाया धमाल,प्रशंसकों संग लीं सेल्फी

मुंबई में फाल्गुनी पाठक के नवरात्रि उत्सव में अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री शरवरी अपनी आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का प्रचार करने पहुंचे। राजश्री प्रोडक्शंस की इस पारिवारिक फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। उत्सव में दोनों कलाकारों ने प्रशंसकों से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी खिंचवाईं।
अपने पसंदीदा सितारों को बीच पाकर प्रशंसकों का उत्साह देखते ही बना। आयुष्मान और शरवरी भी लोगों के लिए रुके और उन्हें तस्वीरें लेने का मौका दिया। फिल्म के प्रमोशन के साथ यह आयोजन कलाकारों और दर्शकों के सीधे जुड़ाव का अवसर भी बना।
पारंपरिक परिधानों में पहुंचे आयुष्मान और शरवरी ने पहले देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोनों फाल्गुनी पाठक के साथ गरबा उत्सव में शामिल हुए और मंच से दर्शकों का अभिवादन किया। फिल्म के उत्सवी गीत ‘जय अम्बे’ को भी इस आयोजन से जोड़ा गया।
संगीत और गरबा के बीच दोनों कलाकारों की मौजूदगी ने समारोह में फिल्मी रंग घोल दिया। मंच पर शरवरी ने दर्शकों से पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूरज बड़जात्या की फिल्में सिनेमाघरों में भी घर जैसा एहसास कराती हैं। इस दौरान उत्सव और फिल्म प्रचार साथ-साथ नजर आए।