एनटीआर-प्रशांत का मिडनाइट धमाका:19 मई आधी रात 3 मिनट से लंबा ग्लिम्प्स !

13 मई 2026
एनटीआर-प्रशांत का मिडनाइट धमाका:19 मई आधी रात 3 मिनट से लंबा ग्लिम्प्स !

भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनटीआरनील' को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। मैन ऑफ द मासेस एन.टी. रामा राव जूनियर (एनटीआर) और ब्लॉकबस्टर निर्देशक प्रशांत नील की जोड़ी ने ट्रेड सर्कल्स में हलचल मचा रखी है। अब खबरें हैं कि 19 मई की आधी रात को फिल्म की पहली झलक रिलीज होगी, जो तीन मिनट से अधिक लंबी हो सकती है।
ट्रेड विशेषज्ञों के अनुसार, यह सामान्य टीजर नहीं, बल्कि इमर्सिव वर्ल्ड-इंट्रोडक्शन होगा। एक इंडस्ट्री सूत्र ने बताया, “ट्रेड में चर्चा है कि ग्लिम्प्स तीन मिनट से ज्यादा का होगा। मेकर्स वर्ल्ड-बिल्डिंग पर फोकस कर रहे हैं। 20 मई को एनटीआर के जन्मदिन पर यह सरप्राइज उत्साह बढ़ाएगा।”
फिल्म के ऐलान के बाद फैन सर्कल्स और ट्रेड में यह लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रशांत नील के निर्देशन में एनटीआर लीड भूमिका में हैं। माइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर पर निर्मित यह फिल्म हाल के सबसे बड़े लॉन्चेस में शुमार हो सकती है। सभी की निगाहें 19 मई पर टिकी हैं।