91255 06666   |   Registration   |   Login

पब्लिक डिमांड पर रिलीज होगा विशाल मिश्रा-मिथुन का गाना 'तुम्हें भी हमसे'

पब्लिक डिमांड पर रिलीज होगा विशाल मिश्रा-मिथुन का गाना 'तुम्हें भी हमसे'

गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय स्टारर फिल्म 'तुम मेरे हो' का टीजर रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुका है। टीजर में बैकग्राउंड में बज रहे रोमांटिक ट्रैक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यह गाना है 'तुम्हें भी हमसे', जिसे अपनी आवाज दी है विशाल मिश्रा ने और संगीतबद्ध किया है मिथुन ने। टीजर के बाद से ही फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार इस पूरे गाने की मांग कर रहे थे और अब मेकर्स ने जनता की इस मांग को पूरा करने का फैसला किया है।

मेकर्स ने घोषणा की है कि यह बहुप्रतीक्षित रोमांटिक गाना कल रिलीज किया जाएगा। विशाल मिश्रा की रूह को छू लेने वाली आवाज और मिथुन की गहरी कंपोजिशन ने टीजर में ही गाने की इमोशनल गहराई का एहसास करा दिया था। उम्मीद है कि पूरा गाना रिलीज होने पर यह प्यार के इस सीजन को और भी खास बना देगा।

गाने में सिर्फ संगीत ही नहीं, बल्कि गुरमीत और ईशा की केमिस्ट्री भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। दोनों की जोड़ी पर्दे पर एक पैशनेट और इंटेंस लव स्टोरी का वादा करती नजर आ रही है। 'तुम्हें भी हमसे' सिर्फ एक रोमांटिक ट्रैक नहीं, बल्कि एक ऐसा गीत है जो सीधे दिल को छू जाएगा।

बता दें कि 'तुम मेरे हो' टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। फिल्म का निर्देशन आशीष पांडा ने किया है। इसका निर्माण रेवा क्रिएटिव हाउस और देबगुरु फिल्म्स ने किया है, जबकि प्रोड्यूसर आरती एस और देबिना बनर्जी हैं। रोमांच मेहता और अम्मान रियासती इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में शान आर ग्रोवर भी अहम भूमिका में हैं और अनुष्का लुहार को भी इंट्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म के लेखक निरंजन अयंगर और पूर्वा नरेश हैं। संगीत सागरेमा का है और वितरण पीवीआर पिक्चर्स कर रही है। प्यार, जुनून और जज्बातों से भरी यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।