कुणाल खेमू स्टारर 'वाइब' साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक रही है। थिएटर में रिलीज़ होने के बाद से फिल्म को दर्शकों द्वारा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म खुद में खूब सारा उथल पुथल, एक्शन के साथ ह्यूमर और मजेदार ट्विस्ट्स लिए हुए है। इस तरह से अपनी रिलीज़ के बाद से ही फिल्म दर्शकों के दिलों को जीत रही है और देखते ही देखते बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करते हुए मज़बूती से परफॉर्म बनी हुई है।
फिल्म और इसके अनोखे कॉन्सेप्ट की सेलिब्रिटीज़ और क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक, सभी खूब सराहना कर रहे हैं। ऐसे में इस लिस्ट में अपना नाम शामिल करने वाले नए सेलिब्रिटी की बात करें तो वह हैं क्रिकेट की दुनिया के लीजेंड वीरेंद्र सहवाग। एक हाल ही में दिए इंटरव्यू में, वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि उन्होंने वाइब' देखी है और फिल्म का कॉन्सेप्ट "बहुत शानदार" है।
*वीरेंद्र सहवाग ने शेयर करते हुए कहा है,* "हाल ही में मैंने कुणाल खेमू की फिल्म वाइब' थिएटर्स में देखी। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं शुक्रवार, शनिवार, या रविवार के दिन अपने बच्चों के साथ जाकर एक बार मूवी देखूं। मैंने उनकी पिछली फिल्म 'मड़गांव एक्सप्रेस'भी देखी थीं। वाइब' भी अच्छी है, कॉन्सेप्ट बहुत शानदार है।"
वाइब कुणाल खेमू द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई एक हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी है। फिल्म का प्रोडक्शन कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है। यह फिल्म दो कभी न अलग होने वाले दो दोस्तों की कहानी है, जिनकी आम सी ज़िंदगियां एक अनप्रेडिक्टेबल एडवेंचर में बदल जाती हैं। इस तरह से उनके सामने न सिर्फ सर्वाइवल इंस्टिंक्ट्स की परीक्षा खड़ी हो जाती है बल्कि दोस्ती निभाने की भी।
हाई-स्टेक्स एक्शन, कैरेक्टर-ड्रिवन कॉमेडी, इन्फेक्शियस म्यूज़िक, और अपनी एक अलग वाइब वाली शानदार कास्ट को साथ यह फिल्म सभी का दिल जीत रही है। इसमें कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, और वंशिका धीर हेडलाइन कर रहे हैं, वहीं यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव अहम भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। अमेज़न MGM स्टूडियोज़ की वाइब' 18 सितंबर, 2026 को थिएटर्स में रिलीज़ हो चुकी है।