91255 06666   |   Registration   |   Login

पहला प्यार दूसरी बार का ट्रेलर रिलीज, 23 अक्टूबर को होगी फिल्म रिलीज

पहला प्यार दूसरी बार का ट्रेलर रिलीज, 23 अक्टूबर को होगी फिल्म रिलीज

मुंबई। प्यार, दोस्ती और जवानी के रंगों से सजी फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर आते ही फिल्म के अनोखे टाइटल का मतलब भी साफ हो गया है। यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में छह नए चेहरों की फ्रेश केमिस्ट्री और मस्ती दर्शकों का दिल जीत रही है।

ट्रेलर की शुरुआत ही कॉलेज, पुराने क्रश और दोस्तों की टांग खिंचाई से होती है। इसमें रोमांस के साथ-साथ क्विर्की जोक्स, मजेदार वन-लाइनर्स और बेझिझक हंसी-मजाक का तड़का है। कहानी में पहला प्यार जब दूसरी बार सामने आता है तो कैसे उलझनें और मस्ती बढ़ती है, इसकी झलक ट्रेलर में साफ दिखती है। इसे युवाओं की फन-फिल्ड राइड कहा जा रहा है।

इस फिल्म से स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लुथरा बिग स्क्रीन पर डेब्यू कर रहे हैं। सभी डेब्यूटेंट ने अपनी वाइब्रेंट एनर्जी और सहज अभिनय से प्रभावित किया है।

फिल्म को लव फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। इसका निर्देशन अनुज सैनी कर रहे हैं, जिनके लिए यह डायरेक्टोरियल डेब्यू है। वहीं लव रंजन और अंकुर गर्ग इसके निर्माता हैं। 

लव रंजन ने कहा, "'पहला प्यार दूसरी बार' उन यादों से जुड़ी कहानी है, जिनकी तरफ हम बार-बार लौटते हैं - स्कूल, दोस्ती, क्रश और वो लोग जिन्होंने उन सालों को खास बनाया। इमोशंस भले ही यंग जनरेशन के हों, लेकिन भावनाएं यूनिवर्सल हैं।"

निर्देशक अनुज सैनी ने कहा, "यह फिल्म मेरे लिए बेहद स्पेशल है। छह यंग एक्टर्स ने जो एनर्जी फिल्म में लाई है, उसे दर्शकों के सामने लाने के लिए मैं उत्साहित हूं।"