91255 06666   |   Registration   |   Login

भुवन बाम ने फिर जीता दिल, रास बिहारी बोस के रोल में छाए

भुवन बाम ने फिर जीता दिल, रास बिहारी बोस के रोल में छाए

वेब सीरीज 'द रेवोल्यूशनरीज' रिलीज के साथ ही सुर्खियों में है और इस चर्चा के केंद्र में हैं अभिनेता भुवन बाम। रास बिहारी बोस की भूमिका में भुवन के अभिनय को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। एक ऐसी ऐतिहासिक और गंभीर भूमिका, जो उनके अब तक के सफर से बिल्कुल अलग है, उसमें भुवन ने संयम, समर्पण और गहरी भावनात्मक पकड़ के साथ एक स्वतंत्रता सेनानी को पर्दे पर जीवंत कर दिया है।

इस सीरीज का एक बड़ा हिस्सा भुवन के किरदार पर टिका है और वह इस बड़े स्केल के पीरियड ड्रामा की धुरी बने हैं। वह पहले कंटेंट क्रिएटर हैं जिनके कंधे पर पूरी सीरीज आधारित है और उन्होंने इस जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाया है। समीक्षाओं में कहा जा रहा है कि रास बिहारी बोस जैसे कद के क्रांतिकारी को निभाना आसान नहीं था, लेकिन भुवन इस किरदार में पूरी तरह रम गए हैं और उनके अभिनय में वह वजन और ठहराव दिखता है जो किरदार की मांग थी।

भुवन की सबसे बड़ी ताकत उनकी अडैप्टेबिलिटी रही है। 'ढिंढोरा' में उन्होंने 10 अलग-अलग किरदार निभाए और हर किरदार को एक अलग पहचान और अंदाज दिया। इसके बाद 'ताजा खबर' में वस्या और वर्दान के रूप में उन्होंने ड्रामा में अपनी पकड़ साबित की और किरदार के बदलते शेड्स को सहजता से निभाया। अब 'द रेवोल्यूशनरीज' में रास बिहारी बोस बनकर उन्होंने अभिनय के एक और ज्यादा गंभीर और परिपक्व आयाम को छुआ है।

ऑडियंस का रिएक्शन सोशल मीडिया पर साफ दिख रहा है। एक व्यूअर ने लिखा, "कभी सोचा नहीं था भुवन को ऐसे रोल में देखूंगा, अब लगता है रास बिहारी बोस के लिए उनसे बेहतर कोई हो ही नहीं सकता।" दूसरे ने लिखा, "भुवन ने कितना लंबा सफर तय किया है, इस रोल को उन्होंने पूरी तरह ओन किया है।" एक अन्य ने कहा, "क्या सीरीज है, भुवन को इस परफॉर्मेंस के लिए स्पेशल शाबाशी मिलनी चाहिए।"

कॉमेडी से शुरुआत कर मल्टीपल कैरेक्टर्स, फिर एक इंटेंस ड्रामेटिक लीड और अब एक ऐतिहासिक किरदार तक, भुवन बाम का सफर एक एक्टर के तौर पर उनकी लगातार ग्रोथ और रेंज का सबूत है। 'द रेवोल्यूशनरीज' उनके करियर में एक अहम माइलस्टोन के तौर पर देखा जा रहा है।