91255 06666   |   Registration   |   Login

‘दायरा’ से करीना कपूर का नया गाना ‘सच का दायरा’ रिलीज़

‘दायरा’ से करीना कपूर का नया गाना ‘सच का दायरा’ रिलीज़

कुछ गाने फिल्म का हिस्सा होते हैं, और कुछ ऐसे होते हैं जो लगता है जैसे फिल्म की कहानी से ही जन्मे हों। ‘सच का दायरा’ ऐसा ही एक गाना है। जंगली पिक्चर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दायरा’ से आज रिलीज़ हुआ यह पावरफुल ट्रैक, सिनेमाई दुनिया की दमदार जोड़ी करीना कपूर खान और बेहतरीन अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ विज़नरी डायरेक्टर मेघना गुलज़ार और नेशनल अवॉर्ड विनिंग कवि और गीतकार गुलज़ार, शानदार कम्पोज़र अमित त्रिवेदी और चार्टबस्टर आवाज़ बी प्राक को एक साथ लेकर आता है।

जंगली पिक्चर्स, जो टाइम्स म्यूजिक का हिस्सा है, द्वारा प्रस्तुत ‘सच का दायरा’ कोई आम बॉलीवुड गाना नहीं है। यह फिल्म के उन सवालों की आवाज़ है, जो सच, सोच, नज़रिए और परसेप्शन के बीच कहीं घूमते रहते हैं।
‘दायरा’ की इमोशनल दुनिया से जुड़ा यह गाना गुलज़ार साहब की पैनी और गहरी कलम, अमित त्रिवेदी की दिल को छूने वाली धुन और बी प्राक की दिल में उतर जाने वाली आवाज़ का खूबसूरत संगम है। इसे सुनकर ऐसा लगता है जैसे आप कोई साउंडट्रैक नहीं, बल्कि कहानी का ही एक और किरदार सुन रहे हों। करीना कपूर खान ने कहा, “सच का दायरा फिल्म के इमोशनल कोर को सामने लाता है। गुलज़ार साहब के लफ़्ज़, अमित की कम्पोजीशन और बी प्राक की आवाज़ जिस इंटेंसिटी के साथ साथ आती है, वो लंबे समय तक आपके साथ रहती है।” सिंगर बी प्राक ने कहा, “इस गाने को एक अलग तरह की एक्सप्रेशन की ज़रूरत थी। इसके इमोशन में ताकत भी है और एक खामोशी भी। इस बैलेंस को पकड़ना ही रिकॉर्डिंग के दौरान सबसे खास हिस्सा था।” ‘दायरा’ की डायरेक्टर मेघना गुलज़ार ने कहा, “सच का दायरा फिल्म के इमोशनल कोर को समेटता है।
वहीं कवि और गीतकार गुलज़ार ने कहा, “सच का दायरा एक तरफ़ा नहीं है। ना वो एक लकीर है। वक्त, हालात और नज़रिए के साथ, वो बदलता रहता है। और यही, ये गाना बयान करता है।” मेघना गुलज़ार के निर्देशन में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की कहानी को पर्दे पर उतारती ‘दायरा’ एक ऐसी सिनेमेटिक जर्नी का वादा करती है, जहां फिल्म का हर एलिमेंट कहानी को आगे बढ़ाता है। ‘सच का दायरा’ इसी सफर का मूड सेट करता है। ऐसा म्यूज़िक जो सिर्फ कहानी के साथ नहीं चलता, बल्कि कहानी को और गहरा कर देता है।
‘सच का दायरा’ अब सभी ऑडियो प्लेटफार्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। इसका पूरा वीडियो टाइम म्यूजिक के यू ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।