91255 06666   |   Registration   |   Login

हेली दरूवाला: “बड़े मुकाम तक पहुंचने का रास्ता हमेशा छोटे-छोटे कदमों से होकर गुजरता है”.

हेली दरूवाला: “बड़े मुकाम तक पहुंचने का रास्ता हमेशा छोटे-छोटे कदमों से होकर गुजरता है”.

अभिनेत्री और डांसर हेली दरूवाला, जो हाल ही में फिल्म ‘लव लॉटरी’ के ट्रेलर में नजर आईं, अपनी फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। यह फिल्म बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म है। सस्पेंस और रोमांच से भरपूर इस फिल्म में हेली एक मजबूत और लेयर्ड किरदार निभाती नजर आएंगी, जिसके असली इरादों को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बनी रहेगी।

अपने सफर और आखिरकार लीड रोल निभाने के अनुभव के बारे में बात करते हुए हेली कहती हैं, “बड़े मुकाम तक पहुंचने का रास्ता हमेशा छोटे-छोटे कदमों से होकर गुजरता है। मेरे सफर में दृढ़ता और मेहनत ने मुझे लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। OTT पर ‘अनदेखी’ मेरे लिए पहला कदम था, जिसके बाद ‘एक चतुर नार’ ने मुझे एक बेहतर नेटवर्क बनाने और नए अवसरों के दरवाजे खोलने में मदद की। धीरे-धीरे इसी सफर ने मुझे एक लीड रोल तक पहुंचाया। मैं इस मौके के लिए बेहद आभारी हूं और आगे भी अच्छा और बड़ा काम करने के लिए प्रेरित हूं।”

हेली ने अपने को-स्टार अक्षय ओबेरॉय के साथ काम करने के अनुभव के बारे में भी बात की और बताया कि दोनों के बीच ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग कितनी सहज रही। वह कहती हैं, “अक्षय के साथ काम करना बहुत मजेदार रहा। हम अपने सीन्स को लेकर काफी अलाइन्ड थे और कई बार सब कुछ इतना सहज महसूस हुआ कि ऐसा लगा ही नहीं कि मैं उनके साथ पहली बार काम कर रही हूं। वह अपने काम में बेहद कुशल हैं और उनके साथ सेट पर काम करने का अनुभव शानदार रहा।”

‘लव लॉटरी’ के साथ हेली अपने अभिनय सफर में एक अहम कदम आगे बढ़ा रही हैं, जहां वह पहली बार किसी फीचर फिल्म को बतौर लीड हेडलाइन कर रही हैं। फिल्म में उनका किरदार कई परतों वाला नजर आता है, जो कहानी में रहस्य और सस्पेंस का एक दिलचस्प पहलू जोड़ता है।

हेली दरूवाला और अक्षय ओबेरॉय स्टारर ‘लव लॉटरी’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।