मुंबई, 5 सितंबर: अभिनेता टाइगर श्रॉफ द्वारा स्थापित पुरुषों के ग्रूमिंग ब्रांड प्राउल ने अमेज़न.इन के साथ साझेदारी में अपने विकास के अगले चरण की घोषणा की है। ब्रांड ने स्किनकेयर और परफ्यूम सहित 18 उत्पादों की नई विस्तारित रेंज बाजार में उतारी है, जिसमें 4 सुगंधित परफ्यूम विशेष रूप से अमेज़न.इन पर ही लॉन्च किए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने टाइगर श्रॉफ के साथ अपना पहला बड़ा ब्रांड अभियान और नए निवेश की भी घोषणा की है।
प्राउल ने जून 2025 में केवल 6 उत्पादों के साथ भारतीय पुरुष ग्रूमिंग बाजार में कदम रखा था। भारतीय पुरुषों की त्वचा, मौसम और जीवनशैली को ध्यान में रखकर बनाए गए सरल, असरदार और किफायती उत्पादों को ग्राहकों ने खूब पसंद किया। शुरुआती रेंज को मिली सफलता के बाद अब ब्रांड ने अपने पोर्टफोलियो को एक संपूर्ण रोजमर्रा के ग्रूमिंग ब्रह्मांड में बदल दिया है। नई रेंज में बॉडी वॉश, फेस वॉश, बॉडी लोशन, सनस्क्रीन, मॉइश्चराइजर, सीरम, लिप बाम, साबुन, रोल-ऑन और परफ्यूम शामिल हैं।
ब्रांड के संस्थापक टाइगर श्रॉफ ने कहा, “प्राउल मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं ऐसे उत्पाद बनाना चाहता था जो हर भारतीय पुरुष के रोजमर्रा के जीवन में आसानी से शामिल हो सकें। हमारा मकसद दस चरणों वाली जटिल दिनचर्या बनाना नहीं, बल्कि ग्रूमिंग को सरल, भरोसेमंद और सुलभ बनाना है ताकि हर पुरुष हर दिन तरोताजा और आत्मविश्वास से भरा महसूस करे।”
प्राउल की प्रीमियम परफ्यूम रेंज ‘मेक योर मूव’ में चार खास सुगंध हैं - सुबह के लिए फ्रेश स्टार्ट, कसरत के बाद की ऊर्जा के लिए एक्टिव रश, रोजमर्रा के आत्मविश्वास के लिए अल्फा वुड और विशेष शामों के लिए डार्क इंस्टिंक्ट।
अमेज़न ब्यूटी, पर्सनल केयर एंड फैशन एक्सेसरीज के निदेशक सिद्धार्थ भगत ने कहा कि अमेज़न.इन पर पुरुषों के ग्रूमिंग उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है और प्राउल की नई रेंज ग्राहकों की इसी बदलती जरूरत को पूरा करेगी।