हिमांशु राज़
अभिनेत्री, एंकर और रेडियो जॉकी देवंगना चौहान, जो हाल ही में 'सपनों की छलांग', 'सावी की सवारी' और 'धड़कन जिंदगी की' में नजर आईं, लोकप्रिय गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में पहुंचीं। इस शो की मेजबानी बॉलीवुड सितारे अक्षय कुमार कर रहे हैं। यहां उन्होंने डांसर-एक्टर राघव जूयाल के साथ अपनी पुरानी दोस्ती के किस्से साझा किए। संयोग से, दोनों ही देहरादून के हैं।
देवंगना बताती हैं, “राघव मेरे जूनियर थे। स्कूल के कार्यक्रमों में हम साथ डांस करते थे। राघव का डांस ग्रुप था, जिसमें उनका स्लो-मोशन वॉक बहुत मशहूर था। बाद में वे मेरे कॉलेज में परफॉर्म करने आए। हमारी दोस्ती गहरी तो नहीं, लेकिन एक-दूसरे को जानते हैं।”
वे आगे कहती हैं, “रियलिटी शो से पहले ही वे कॉलेज में पहली बार परफॉर्म करने आए थे। वही स्लो-मो डांस किया, जो बाद में 'कॉकroach डांस' के नाम से मशहूर हुआ। देहरादून में क्रिकेट शो होस्ट कर रही थी, तो एक रेड कार्पेट पर फिर मिले। मिलते ही स्कूल-कॉलेज की यादें ताजा हो जाती हैं। उनका डांस ग्रुप देहरादून के एक भूतिया स्पॉट पर प्रैक्टिस करता था। लोकल कॉम्पिटिशन में वे छाए रहते थे।”
राघव की कलाकारी पर देवंगना कहती हैं, “हाल ही में ग्राजिया फैशन अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर मिले। वे बेहद टैलेंटेड, मेहनती और प्रयोग करने को तैयार रहते हैं। अपने काम से बहुमुखी प्रतिभा दिखाई है। अभी लंबा सफर तय करना बाकी है। अपने राज्य के कलाकार को देखकर गर्व महसूस होता है।”