91255 06666   |   Registration   |   Login

आरोप “पूर्णतः निराधार और झूठे”,फंड पारदर्शी और जिम्मेदार -पूनम ढिल्लों

आरोप “पूर्णतः निराधार और झूठे”,फंड पारदर्शी और जिम्मेदार -पूनम ढिल्लों

सिने एवं टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के वर्तमान नेतृत्व ने हालिया आरोपों और एक‑पक्षीय कथाओं पर प्रेस कांफ्रेंस कर संघ की सपष्ट स्थिति मीडिया के समक्ष दर्ज कराई। प्रेस पर बैठक में जया भट्टाचार्य, शीबा आकाशदीप साबिर, चंद्रप्रकाश ठाकुर सहित कई सदस्यों की उपस्थिति रही। संघ की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों और महासचिव पद्मिनी कोल्हापुरी ने सार्वजनिक दावों का जबाव देते हुए स्पष्ट कहा कि CINTAA की सैकड़ों फिल्मों तथा टीवी कलाकारों के हितों की रक्षा कराती विरासत को किसी भी प्रकार की अटकलों या मनघड़ंत बयानों से कलंकित नहीं किया जा सकता।
पूनम ढिल्लों ने कहा कि उपासना सिंह द्वारा लगाए गए आरोप “पूर्णतः निराधार और झूठे” हैं। उन्होंने बतौर अध्यक्ष कहा कि जो भी दान या धनराशि इकठ्ठी की जाती है, उसका लेखा‑जोखा पारदर्शी तरीके से रखा जाता है और वह सीधे सही हितग्राही तक पहुंचती है। “एक भी रुपया व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोग नहीं किया गया। हम किसी भी प्रकार की गैरकानूनी या असंवैधानिक गतिविधि के लिए शून्य सहनशीलता रखते हैं,” उन्होंने जोर देकर कहा।
महासचिव पद्मिनी कोल्हापुरी ने भी सम्बन्धित आरोपों को बेबुनियाद करार दिया और कहा कि संघ की प्राथमिकता सदैव कलाकारों के कल्याण, उनकी गरिमा तथा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि फंडों का संचालन जिम्मेदारी और ईमानदारी से होता है और योगदान का मकसद पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा किया जाता है।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कार्यालय‑धारकों ने मीडिया से अपील की कि विषय में तटस्थ, तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग हो और किसी भी तरह की अफवाह या अटकलों को बढ़ावा न दिया जाए। CINTAA का कहना है कि वह पारदर्शिता, जवाबदेही और कलाकारों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है तथा संस्था की साख व विरासत की रक्षा करेगी।