91255 06666   |   Registration   |   Login

बरखा सिंह और आयशा अहमद 'वी गॉट यू गर्ल' में लेकर आ रही है गर्ल-गैंग वाली एनर्जी

बरखा सिंह और आयशा अहमद 'वी गॉट यू गर्ल' में लेकर आ रही है गर्ल-गैंग वाली एनर्जी

मुंबई, 14 अगस्त 2026 — प्राइम वीडियो ने बरखा सिंह और आयशा अहमद की मेजबानी में नई MX ओरिजिनल सीरीज़ "वी गॉट यू, गर्ल" लॉन्च करने की घोषणा की है। 15 एपिसोड की यह सीरीज़ 18 अगस्त 2026 से शुरू होकर हर मंगलवार को तीन-तीन एपिसोड के साथ पांच हफ्तों तक स्ट्रीम होगी।
शो में रोज़मर्रा की ब्यूटी, स्टाइल और आत्मविश्वास से जुड़ी दुविधाओं को एक्सपर्ट सलाह और सहेलियों जैसी बातचीत के जरिए हल किया जाएगा। बरखा व आयशा के साथ माणिक कौर (ट्रांसफॉर्मेशन कोच) भी शो का हिस्सा हैं। हर एपिसोड में एक अलग महिला की कहानी, स्किन-टोन, हेयर टेक्सचर, पर्सनैलिटी और बजट को ध्यान में रखकर परामर्श और मेकओवर दिखाए जाएंगे।
बरखा सिंह ने कहा कि शो में "गर्ल-गैंग" वाली केमिस्ट्री और अपनापन है, जबकि आयशा ने बताया कि यह सीरीज़ रोज़मर्रा की फ़ैशन-ऊलझनों को मज़ेदार और उपयोगी तरीके से सुलझाती है।
"वी गॉट यू, गर्ल" प्राइम वीडियो और MX प्लेयर बाय प्राइम वीडियो (एंड्रॉयड ऐप) पर मुफ्त में उपलब्ध होगी। पूरी सीरीज़ मोबाइल, कनेक्टेड टीवी, अमेज़न शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो और फ़ायर टीवी पर देखी जा सकेगी। प्रीमियर प्रमो: https://youtu.be/IOZ7F1qpPgs