हिमांशु राज़
कुछ फिल्में थिएटर छोड़ने के बाद भी दर्शकों के दिलों में बसी रहती हैं। राजकुमार राव का 'श्रीकांत' में किरदार ऐसा ही एक उदाहरण है। फिल्म रिलीज हुए दो साल बीत चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर आज भी इसकी तारीफ थमने का नाम नहीं ले रही। राजकुमार ने हाल ही में फिल्म के दो साल पूरे होने पर पोस्ट शेयर की, जिसके बाद फैंस ने उनकी दिल को छू लेने वाली एक्टिंग की जमकर सराहना की।
फैंस इसे राजकुमार की अब तक की बेहतरीन परफॉर्मेंस बता रहे हैं। उन्होंने श्रीकांत के किरदार में ईमानदारी, गर्मजोशी और भावनात्मक गहराई ऐसी दिखाई कि दर्शक आज भी दोबारा देखने को मजबूर हो जाते हैं। एक फैन ने लिखा, 'राजकुमार राव ऐसे रोल्स में अजेय हैं मैन '। दूसरे ने कहा, 'हैंड्स डाउन!!! नेशनल अवॉर्ड लेवल एक्टिंग हॉनेस्टली '।
राजकुमार ने वर्षों से अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में भरोसेमंद एक्टर की छवि बनाई है। 'स्त्री 2' जैसी ब्लॉकबस्टर्स के बीच भी 'श्रीकांत' जैसी फिल्में उनकी भावनात्मक जुड़ाव वाली एक्टिंग का कमाल दिखाती हैं। कईयों ने इसे 'नेशनल अवॉर्ड वर्थी' करार दिया। एक यूजर बोले, 'हर बार राजकुमार ऐसी फिल्म करते हैं तो बार और ऊंचा कर देते हैं'।
फिल्म को मिला प्यार कम था, लेकिन परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया। 'क्या कमाल का एक्टर है यार, पूरी तरह किरदार में घुस गए!! कमाल की एक्टिंग ' जैसे कमेंट्स से साफ है कि इंटरनेट ने राजकुमार को अपना नेशनल अवॉर्ड फेवरेट चुन लिया है। सच्ची कहानी पर बनी यह फिल्म साबित करती है कि दिल से की गई एक्टिंग का जादू लंबे समय तक चलता है।