हिमांशु राज
हिट टीवी शो 'तुम से तुम तक' में गोपाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता समीर पाटिल इन दिनों शो के सबसे बड़े ट्रैक को लेकर उत्साहित हैं। एक फ्रैंक बातचीत में समीर ने इस साल टीवी का सबसे भव्य शादी का न्योता मिलने का जिक्र किया और आने वाले वेडिंग एपिसोड्स की झलक दी।
आर्यवर्धन हाउस से आया शादी का कार्ड देखकर समीर दंग रह गए। पैकेज राजसी था—गणेश प्रतिमा, दो मोमबत्तियां, दो बड़े डिब्बे सूखे मेवे और एक शानदार आमंत्रण पत्र।
"कार्ड पर आनु और आर्यवर्धन जी के नाम सुनहरे अक्षरों में लिखे थे। इसे देखकर मन भर आया। हम सब बेहद खुश हुए," समीर ने भावुक होकर कहा। न सिर्फ सामान, बल्कि न्योते का अंदाज भी राजकीय था। "ये तो सही मायने में राजकीय घोषणा जैसा था। भारत के टॉप बिजनेसमैन आर्यवर्धन जी की बेटी आनु से शादी का न्योता—इससे बेहतर क्या हो सकता है?"
फैंस के लिए समीर का संदेश यादगार रहा। "सीट बेल्ट बांध लीजिए, क्योंकि शादी की उड़ान शुरू होने वाली है। सब तैयार रहिए, क्योंकि एक के बाद एक ढेर सारा मसाला परोसा जाएगा। आपको बहुत मजा आएगा।" फिर हास्य के साथ चेतावनी दी, "लेकिन पैराशूट पास रखना, कहीं उछलने का मन न कर जाए!"
समीर ने इशारा किया कि ट्विस्ट्स और ड्रामा का रोलरकोस्टर आने वाला है। गोपाल जी के किरदार पर उन्होंने कहा, "गोपाल जी और पुष्पा जी आगे की ज्हलक देंगे।" फैंस का रोमांच चरम पर है।