91255 06666   |   Registration   |   Login

नई सीरीज 'जॉब ट्रैफिकिंग'—ऑनलाइन स्कैम की काली दुनिया का पर्दाफाश

नई सीरीज 'जॉब ट्रैफिकिंग'—ऑनलाइन स्कैम की काली दुनिया का पर्दाफाश

प्राइम वीडियो ने अपनी नई हिंदी ओरिजिनल सीरीज "जॉब ट्रैफिकिंग" की पहली झलक जारी कर ऑनलाइन ठगी की काली दुनिया को उजागर कर दिया है। प्रशांत नायर द्वारा निर्मित और निर्देशित यह आठ-एपिसोड्स की सर्वाइवल ड्रामा सीरीज सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स और चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रतीक खन्नूजा, समीर चंद, विकेश भूटानी व शुजात सौदागर के संयुक्त प्रोडक्शन में बनी है। प्रमुख भूमिकाओं में निमरत कौर, रोशन मैथ्यू, काव्या त्रेहान और पवन मल्होत्रा नजर आएंगे। कहानी भारत व दक्षिण-पूर्व एशिया की पृष्ठभूमि पर टिकी है और इसे "पिग बुचरिंग" जैसे खतरनाक ऑनलाइन स्कैम के संदर्भ में बुना गया है—जहां शातिर धोखेबाज महीनों तक ऑनलाइन विश्वास जीतकर शिकार की सारी जमा पूंजी हड़प लेते हैं। लेकिन यह सीरीज ठगी के उस दूसरे पहलू को भी सामने लाती है जिसे अक्सर नज़रअंदाज कर दिया जाता है: युवा जो नकली नौकरी का लालच देकर सीमाओं के पार खींचे जाते हैं और फिर मजबूर कर दिए जाते हैं कि वे स्वयं इसी आपराधिक सर्किट का हिस्सा बनें। कहानी तीन अनजान लोगों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है—एक स्कैमर जो जाल से बाहर निकलने की कोशिश करता है, एक ठगी की शिकार हुई गृहिणी जो जवाब ढूंढती है, और एक सीईओ जो इस खेल के बीच फंस जाता है। टूटे भरोसे, धोखे और शोषण के जाल में फंसी इन हस्तियों की राहें एक-दूसरे से टकराती हैं और जो शुरुआत बेहतर मौके के सपने से होती है, वह जल्दी ही कैद और मजबूरी के भयावह दौर में बदल जाती है। रोमांच, भावनात्मक गहराई और हाई-स्टेक ड्रामे से सजी यह सीरीज सर्वाइवल, साहस और इंसानियत की वापसी की जंग दिखाती है। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए प्राइम वीडियो के आधिकारिक पन्नों पर नजर रखें।