91255 06666   |   Registration   |   Login

नोरा फतेही बनीं फीफा वर्ल्ड कप 2026 ओपनिंग की पहली बॉलीवुड स्टार

नोरा फतेही बनीं फीफा वर्ल्ड कप 2026 ओपनिंग की पहली बॉलीवुड स्टार

हिमांशु राज़ 

नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने जा रही हैं। यह भव्य समारोह 12 जून को कनाडा के बीएमओ फील्ड में आयोजित होगा। भारतीय मनोरंजन जगत के लिए यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ा कदम मानी जा रही है।
नोरा पहले भी फीफा वर्ल्ड कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी और आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ओपनिंग में चमक चुकी हैं। वे फुटबॉल और क्रिकेट दोनों वर्ल्ड कप मंच पर परफॉर्म करने वाली पहली व एकमात्र बॉलीवुड कलाकार हैं।
इस बार टूर्नामेंट अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में संयुक्त रूप से हो रहा है। फीफा ने हर मेजबान देश के पहले मैच से पहले अलग ओपनिंग सेरेमनी की योजना बनाई है। कनाडा इवेंट में नोरा के साथ बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी डीजे संजॉय भी होंगे। संजॉय ने 2011 में 'रा.वन' फिल्म के हिट गाने 'छम्मक छल्लो' का आधिकारिक रीमिक्स बनाया था। अन्य कलाकारों में माइकल बुबले, एलानिस मोरिसेट, एलेसिया कारा, जेसी रेयेज, वेगेड्रीम और विलियम प्रिंस शामिल हैं।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अन्य आयोजनों में कैटी पेरी, लिसा, टायला, अनीता और रेमा परफॉर्म करेंगे। शकीरा की धमाकेदार वापसी हो रही है, जिन्होंने नया गाना 'दाई दाई' अनाउंस किया। इसमें नाइजीरियाई स्टार बर्ना बॉय हैं। शकीरा का 2010 फीफा एंथम 'वाका वाका' आज भी वैश्विक हिट है।