91255 06666   |   Registration   |   Login

वही चेहरा, वही स्टाइल और वही एनर्जी, शम्मी कपूर के हमशक्ल को देख फैंस हुए हैरान बोले- यह पुनर्जन्म तो नहीं

वही चेहरा, वही स्टाइल और वही एनर्जी, शम्मी कपूर के हमशक्ल को देख फैंस हुए हैरान बोले- यह पुनर्जन्म तो नहीं

नई दिल्ली:

बॉलीवुड के स्टार्स के हमशक्लों की सोशल मीडिया पर आपको भरमार मिल जाएगी. हमशक्लों के मामले में अजय देवगन सबसे आगे हैं. इसके बाद शाहरुख, सलमान, अमिताभ बच्चन, गोविंदा और आलिया जैसे एक्टर्स का नाम आता है. लेकिन आज हम आपको जिस एक्टर के हमशक्ल से मिलवाने जा रहे हैं, उनके हमशक्ल आपने कम ही देखे होंगे. दिग्गज एक्टर शम्मी कपूर का एक हमशक्ल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसका स्टाइल और चेहरा काफी कुछ शम्मी कपूर से मिलता है.