वेलकम टू दी जंगल ने जगाई पुरानी यादें-आनंद राज़ आनंद

20 जून 2026
वेलकम टू दी जंगल ने जगाई पुरानी यादें-आनंद राज़ आनंद

बात थोड़ी ही पुरानी है ज़ब 2007 में अनीस बज़्मी की फिल्म वेलकम का गाना "ऊँचा लंबा कद" सुनते ही ठुमके और ताल दोनों याद आ जाते हैं। इसके रचनाकार आनंद राज आनंद ने अब 19 साल बाद इसी धुन को नई पीढ़ी के लिए फिर से पेश किया है — वेलकम 3 का "वेलकम तू द जंगल"। इस बार आनंद खुद गायन में लौटे हैं और रूबाई उनके साथ जुड़ी हैं। आनंद बताते हैं कि वेलकम जैसी फ्रेंचाइजी से जुड़ना उनके लिए खास है। "वेलकम "शब्द ही मेरे जीवन में एक पहचान जैसा लगता है। ऐसा लगता है कि लोग कह रहे हैं, 'आनंद, तुम वापस आ गए'। इस प्यार के लिए मैं अभिभूत हूँ," वे कहते हैं।
आनंद का मानना है कि वे कभी गायब नहीं हुए; बस एक क्रिएटिव ज़ोन में थे। "संगीत मुझसे कभी रूठा नहीं और ना ही मेरा जूनून खत्म हुआ। यह चरण मेरी यात्रा का एक सहज जारी कदम है," वे कहते हैं। "ऊँचा लंबा कद" पर उनकी प्रतिक्रिया भावुक है। वे बताते हैं कि गाना आज भी रील्स में चलता है और लोगों से वही तालमेल बनाये हुए है, जो उनके लिए संतोषजनक है। उन्हें याद है कि मूल वेलकम टीम ने रात में कॉल करके कहा था कि 15 दिनों में तीन गाने चाहिए — और वही गाने इतिहास बने।
अक्षय कुमार के साथ उनकी प्रोफेशनल बॉन्डिंग पर आनंद ने आभार जताया। वे कहते हैं कि टीम ने जब "ऊँचा लंबा कद" को वापस लाने का फैसला किया तो उन्हें बहुत खुशी हुई। "यह आपसी विश्वास और अच्छे संगीत में विश्वास का नतीजा है। जब सभी लोग मिलकर मनोरंजक और यादगार कुछ बनाना चाहते हैं तो जादू होता है," वे कहते हैं। नए अवतार ने पुरानी खुशबू बनाये रखी और साथ ही नई ऊर्जा भी दी — आनंद के लिए यह एक यादगार वापसी रही।