'विवान:फाॅर्स आफ दी फारेस्ट' क्लाइमैक्स के लिए 10 दिन अतिरिक्त शूट

19 जून 2026
'विवान:फाॅर्स आफ दी फारेस्ट' क्लाइमैक्स के लिए 10 दिन अतिरिक्त शूट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फैंटेसी-फोकलोर थिलर 'विवान:फाॅर्स आफ दी फारेस्ट करें' के मेकर्स ने फिल्म के क्लाइमैक्स को और भव्य बनाने के उद्देश्य से 10 दिन का अतिरिक्त शूट करने का निर्णय लिया है। टीम ने हाल में फिल्म का फाइनल कट देखने के बाद महसूस किया कि अंत को और प्रभावशाली बनाया जा सकता है ताकि दर्शकों पर फिल्म का प्रभाव लंबे समय तक बना रहे और थिएटर से निकलते वक्त वे उसकी दुनिया में डूबे रहें।
निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म जंगल की लोककथाओं, पौराणिक तत्वों और गहरे रहस्यों का अनूठा मिश्रण पेश करती है। प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि फिल्म का अधिकांश भाग लगभग तैयार है और टीम इससे संतुष्ट है; फिर भी कुछ प्रमुख दृश्यों को बड़े पैमाने पर, बेहतर विज़ुअल इफेक्ट्स और अधिक ड्रामैटिक थियेट्रिकल सेट-अप के साथ री-शूट करने का निर्णय लिया गया। सूत्रों के अनुसार नए शॉट्स क्लाइमैक्स को शारीरिक और भावनात्मक दोनों रूप से और अधिक पावरफुल बनाएंगे, जिससे फिल्म का समग्र सिनेमाई अनुभव और यादगार बनना तय है। फिल्म 28 अगस्त, रक्षाबंधन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और मेकर्स दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक दमदार और जादुई अनुभव देने का भरोसा जता रहे हैं।