हिमांशु राज़
राम चरण की सबसे अधिक चर्चित फिल्म ‘पेड्डी’ ने रिलीज से कुछ ही दिन पहले विदेशी बाजार में इतिहास रच दिया है। मेकर्स की ओर से यह जानकारी दी गई है कि फिल्म का फाइनल एडिट इसी हफ्ते में लॉक हो चुका है और अब यह 3 जून 2026 को दुनिया भर में अपना ग्रैंड वर्ल्डवाइड प्रीमियर करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जबकि 4 जून को इसे वूट सिनेमाघरों में विज़न जारी किया जाएगा। नॉर्थ अमेरिका में प्रत्यंगिरा सिनेमाज की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के एडवांस टिकट सेल शुरू होते ही दर्शक जोर–शोर से टिकट बुक कर रहे हैं। महज चार घंटों के भीतर फिल्म ने 100,000 डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया, जो इतने कम समय में किसी भी भारतीय फिल्म के लिए रिकॉर्ड है।
खास बात यह है कि यह मार्केट रिस्पांस बिना ट्रेलर के मिला है, जिससे यह साफ–साफ झलकता है कि राम चरण के प्रति विदेशी फैंस की समर्पण और निर्देशक बुची बाबू सना के ग्रैंड विजन के प्रति बढ़ती उत्सुकता का स्तर कितना ऊँचा हो चुका है। इस फिल्म की रिलीज प्लानिंग भी बड़े स्तर पर की गई है, जिसमें नॉर्थ अमेरिका, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र शामिल हैं।
इस जबरदस्त ओपनिंग के साथ फिल्म का म्यूज़िक भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। ए.आर. रहमान द्वारा कंपोजिट किया गया पहला सिंगल “चिकीरी चिकीरी” अपनी ऊर्जावान बीट और मस्त रिदम की वजह से तुरंत लोगों की जुबान पर चढ़ गया और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स सहित 200 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। इसके दूसरे गाने “रई रई रा रा” ने भी शानदार कोरियोग्राफी और दृश्यात्मक अंदाज़ के साथ फिल्म के लिए और एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है, जिसे यूटयूब पर 66 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में राम चरण के साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। इसे वेंकट सतीश किलारू के बैनर वृद्धि सिनेमाज और माइथ्री मूवी मेकर्स की सहयोग से तैयार किया गया है, जबकि जियो स्टूडियोज नॉर्थ इंडिया में इसकी रिलीज को मैनेज करेगा। वर्तमान में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा और अगले दिन यानी 4 जून को यह दुनिया भर के सिनेमाघरों में भागीदारी लेकर बॉक्स ऑफिस पर