मनोज बाजपेयी: ‘गवर्नर’ के पीछे वह साधारण, इतिहास बदल देने वाला इंसान

08 जून 2026
मनोज बाजपेयी: ‘गवर्नर’ के पीछे वह साधारण, इतिहास बदल देने वाला इंसान

हिमांशु राज़ 

मनोज बाजपेयी की अगली फिल्म 'गवर्नर' की तैयारी और उत्साह जोरों पर है। 1991 के आर्थिक संकट पर आधारित यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म देश की आर्थिक कहानी के उस निर्णायक मोड़ को बड़े परदे पर जीवंत करती है, जब राष्ट्र एक गंभीर वित्तीय उथल-पुथल से जूझ रहा था। हालिया रिलीज़ हुए वीडियो 'अपॉइंटमेंट विद द गवर्नर: द कॉमन मैन' में बाजपेयी ने उस आम आदमी की ताकत पर प्रकाश डाला जिसने समय के भय और दबाव के बीच भी हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने कहा, "इतिहास राजाओं और योद्धाओं को याद रखता है, पर कभी-कभी एक आम आदमी ही इतिहास बदल देता है। गवर्नर कोई राजनेता या सेलिब्रिटी नहीं थे, वे एक ऐसे साधारण इंसान थे जिन्होंने लड़ना कभी नहीं छोड़ा।" फिल्म में बाजपेयी एक दृढ़ और दूरदर्शी गवर्नर की भूमिका में नजर आएंगे, जिनके निर्णय और नेतृत्व ने देश को संकट से बाहर निकालकर भविष्य की नींव रखी। चििन्मय मांडलेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्देशन संवेदनशीलता और प्रामाणिकता से किया गया है, जबकि विपुल अमृतलाल शाह और आशिन ए. शाह ने इसे प्रोड्यूस किया है। पटकथा सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भरत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह की संयुक्त लेखनी का परिणाम है। गीतकार जावेद अख्तर और संगीतकार अमित त्रिवेदी ने फिल्म के संगीत में गहराई और भावनात्मकता की जो परतें जोड़ी हैं, वे भी चर्चा का विषय हैं। 'गवर्नर' 12 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और दर्शकों को उस दौर की चुनौतियों, साहस और नेतृत्व की प्रेरक दास्तान दिखाने को तैयार है।