हिमांशु राज़
निर्देशक-कथाकार-कै निर्माता कौशिक ठक्कर अपनी लघु फिल्म "कॉनडम्ब" की रिलीज़ को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म में जयंती भाटिया और वर्षा सोलंकी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कौशिक ने माना कि एक साथ कई जिम्मेदारियाँ निभाना कठिन था, पर कहानी उनके लिए बहुत खास थी, इसलिए काम सहज भी लगा। "कई जिम्मेदारियाँ संभालना निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण था, पर कहनी मेरे दिल के करीब थी," उन्होंने कहा।
वे बताते हैं कि विचार लिखते समय उन्हें फिल्म का संदेश स्पष्ट था। निर्माता के नाते उन्होंने संसाधन, योजना और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया। निर्देशक के रूप में उनका प्रयास रहा कि पर्दे पर वास्तविकता और सच्चाई दिखे। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम—जयंती भाटिया, वर्षा सोलंकी, चिराग वोरा और समूह के अन्य सदस्यों—की मेहनत का धन्यवाद किया। कौशिक ने जानवी दोशी, साझेदार श्रेणाथजी मिडियावर्क्स, का भी आभारी व्यक्त किया, जिनके समर्थन से प्रोजेक्ट को मजबूती मिली।
कास्ट चुनने का निर्णय सहज रूप से लिया गया। जब कौशिक ने जयंती को कहानी सुनाई तो वह तुरंत जुड़ गयीं और भूमिका स्वीकार कर लीं, जिससे निर्देशक को भरोसा मिला। वर्षा सोलंकी को भी कहानी की गंभीरता समझकर चुना गया। फिल्म सामाजिक मुद्दे पर आधारित है, इसलिए अभिनय में सच्चाई और गहराई जरूरी थी, जो कलाकारों ने अच्छे से दी।
कॉनडम्ब की शूटिंग मुंबई में असल स्थानों पर, खासकर चॉलों में की गयी। असली स्थानों ने कहानी को जमीन से जोड़ा और भावनाओं को और प्रामाणिक बनाया। फिल्म को देश और विदेश के कई फिल्म महोत्सवों में भेजा जा चुका है। रिलीज़ की रणनीति के बारे में कहते हुए कौशिक ने बताया कि फिल्म 4 जून को यूट्यूब पर रिलीज़ की गई ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें। चूँकि विषय समाज से जुड़ा है, इसलिए यूट्यूब पर रिलीज़ से जागरूकता और चर्चा बढ़ने की उम्मीद है।
आगे की योजना में श्रेणाथजी मिडियावर्क्स, जानवी दोशी के साथ और भी ऐसी कहानियाँ बनाना है जो समाज को सोचने पर मजबूर करें। कौशिक कहते हैं कि वे छोटे फिल्म और डिजिटल सामग्री के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर काम जारी रखेंगे।