रूपाली गांगुली बनीं 'सॉफ्ट टारगेट', निर्माता राजन शाही ने खोली पोल

09 मई 2026
रूपाली गांगुली बनीं 'सॉफ्ट टारगेट', निर्माता राजन शाही ने खोली पोल

हिमांशु राज़ 

'अनुपमा' सीरियल लॉन्च होने के बाद से टीवी इंडस्ट्री का सबसे चर्चित शो बना हुआ है। न केवल इसके लगातार टॉप टीआरपी के कारण, बल्कि ऑफ-स्क्रीन विवादों ने भी सुर्खियां बटोरी हैं। कास्टिंग बदलावों से लेकर कलाकारों के बीच कथित तनाव की खबरें लगातार आती रहीं। हाल ही में निर्माता राजन शाही ने रूपाली गांगुली को लेकर फैली अफवाहों पर बोलते हुए इन्हें सिरे से खारिज कर दिया।
एक इंटरव्यू में शाही ने कहा, "रूपाली बिना वजह बहुत ज्यादा सॉफ्ट टारगेट बनीं। सब जानते थे कि 'अनुपमा' में काम करने आ रहे हैं। कुछ कलाकारों की असुरक्षा के कारण ऐसा हुआ। सेट पर उनके साथ बॉडी शेमिंग की घटनाएं भी हुईं, जो गलत है। कई बातें हुईं, लेकिन अगले दिन ही सुलझ जाती रहीं।" उन्होंने जोर देकर कहा कि रूपाली किसी कलाकार के बाहर जाने का कारण नहीं हैं।
शाही ने रूपाली को दी गई सलाह भी साझा की, "तुम अपना काम करो, जो बोल रहे हैं, उसका जवाब मत दो। अपनी जर्नी पर ध्यान दो।" शो के खिलाफ बोलने वालों को उन्होंने छोटा मानसिकता वाला बताया।
इस बयान से न केवल अफवाहें थमने की उम्मीद है, बल्कि टीवी इंडस्ट्री में वर्कप्लेस बुलिंग जैसे मुद्दों पर चर्चा भी तेज हो गई है। फिर भी 'अनुपमा' दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है, जो विवादों से ऊपर उठकर अपनी मजबूती दिखा रहा है।