तमिल फिल्म एक्ट्रेस जूली ने एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय (सी. जोसेफ विजय) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मारिया जूलियाना नाम से मशहूर एक्ट्रेस जूली ने दावा किया है कि थलपति विजय की पार्टी टीवीके के समर्थकों और उनके फैंस की वजह से उन्होंने अपना बच्चा खो दिया। जूली का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया पर इस हद तक निशाना बनाया गया कि वह मानसिक रूप से तनाव में आ गईं और उनका मिसकैरेज हो गया।
जूली का दावा है कि कथित ऑनलाइन उत्पीड़न के कारण हुए गंभीर मानसिक तनाव के कारण उनके बच्चे की मौत हुई। जूली ने कहा कि वह इस स्थिति का इस्तेमाल सहानुभूति बटोरने के लिए कर सकती हैं, लेकिन उनकी चिंता की मुख्य वजह ये है कि उनके और पति के बारे में बहुत ही अपमानजनक, गंदी और झूठी बातें बोली जा रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब भी कोई महिला टीवीके के बारे में बोलती है, तो बिना किसी संकोच या रोक-टोक के उसका नाम खराब कर दिया जाता है। जूली ने थलपति विजय और उनकी पार्टी पर और भी कई आरोप लगाए और खुलासे किए। पढ़िए: