जीवन की निरंतरता बनी रहे-अमिताभ बच्चन

31 मई 2026
जीवन की निरंतरता बनी रहे-अमिताभ बच्चन

हिमांशु राज़ 

वरिष्ठ फिल्म पत्रकार सुमंत मिश्र और अमिताभ बच्चन का रिश्ता केवल पत्रकार‑अभिनेता का नहीं, बल्कि पारिवारिक अपनापन का भी रहा है। नवभारत टाइम्स में फिल्मी पत्रकारिता के प्रतिष्ठित नाम सुमंत मिश्र ने अनेक वर्षों तक सिनेमा जगत की रिपोर्टिंग व समीक्षा की। अमिताभ बच्चन ने सुमंत मिश्र का साक्षात्कार लेकर उनकी पुस्तक "मैं अमिताभ बच्चन बोल रहा हूँ" के रूप में अपने अनुभव साझा किए; यह पुस्तक चर्चा का विषय बनी थी और दोनों के बीच गहरे मेल का प्रतीक बनी रही।
अमिताभ और सुमंत के संबंध में यह खास बात रही है कि संकट के समय अपने पत्रकारिता के दौर में सुमंत मिश्र हमेशा अमिताभ के साथ खड़े रहे। हाल के दिनों में सुमंत मिश्र को अचानक पक्षाघात हुआ था और उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब वे घर लौटे, तब अमिताभ बच्चन ने फोन पर उनसे बात करते हुए कहा, "पंद्रह दिन आईसीयू में रहने के बाद अगर आप बाहर आए हैं तो आपको नया जीवन मिला है। इस जीवन की निरंतरता बनी रहे, आप स्वस्थ रहें—प्रार्थनाएँ।" फिल्म्सवार्ता की टीम समेत सिनेमा जगत के अनेक साथी सुमंत मिश्र के शीघ्र स्वस्थ होने का सन्देश लगातार प्रेषित कर रहे है।