हिमांशु राज़
नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक प्रशांत वर्मा को उनके जन्मदिन पर ‘जय हनुमान’ के मेकर्स ने खास अंदाज में शुभकामनाएँ दीं। प्रशांत ने पहले पैन-इंडियन सफल फिल्म ‘हनु-मान’ से दर्शकों का दिल जीता था और अब वे अपने सिनेमैटिक यूनिवर्स के अगले महत्त्वाकांक्षी अध्याय ‘जय हनुमान’ के साथ वापसी कर रहे हैं। माइथ्री मूवी मेकर्स निर्मित और टी-सीरीज़ प्रस्तुत इस बड़े पैमाने की फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के रूप में दिखेंगे। मेकर्स ने अपने सोशल पोस्ट में लिखा: “विजनरी डायरेक्टर @prasanthvarmaofficial को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने जो सपना देखा है और #JaiHanuman के लिए जिस दुनिया की कल्पना की है, वह भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक यादगार अध्याय के रूप में दर्ज होने वाली है। — टीम जय हनुमान।” फिल्म को कलियुग पर आधारित एक हाई-ऑक्टेन एक्शन एपिक के रूप में चित्रित किया जा रहा है, जिसमें हनुमान का मौन समर्पण न सिर्फ भक्ति बल्कि एक उद्देश्य और प्रबल शक्ति का प्रतीक दिखेगा। यह कहानी अटूट भक्ति, निष्ठा और कालातीत शक्ति का उत्सव मनाती हुई एक अमर आत्मा को श्रद्धांजलि देगी। पहले जारी फर्स्ट-लुक पोस्टर में ऋषभ का दिव्य रूप और किरदार की आत्मा प्रभावशाली ढंग से उभरी थी, और अभिनेता इस भूमिका के लिए कड़ी शारीरिक तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण नवीन यरनेनी व वाई रवि शंकर कर रहे हैं; संगीत में एम.एम. कीरवाणी, सिनेमैटोग्राफी में एस. थिरुनवुक्करसु व प्रोडक्शन डिज़ाइन में श्रीनागेंद्र थंगला टीम का हिस्सा हैं, जो भव्य और तकनीकी रूप से उच्चस्तरीय सिनेमाई अनुभव का वादा करते हैं।