महिला-प्रधान स्पाई एक्शन फिल्म 'अल्फा': आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में

28 मई 2026
महिला-प्रधान स्पाई एक्शन फिल्म 'अल्फा': आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में

बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों का दौर तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में यश राज फिल्म्स की 'अल्फा' काफी चर्चा में है। यह फिल्म इसलिए खास है क्योंकि यह हिंदी सिनेमा की पहली महिला-प्रधान YRF स्पाई यूनिवर्स फिल्म होगी जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाया जाएगा।
फिल्म की रिलीज से पहले बॉबी देओल ने अपने अनुभव शेयर किए हैं। उन्होंने आलिया भट्ट के साथ काम करने को बेहद शानदार बताया और कहा कि वह लंबे समय से आलिया और उनके पति रणबीर कपूर दोनों के साथ काम करना चाहता था। रणबीर के साथ मुझे फिल्म एनिमल में काम करने का मौका मिला था और अब आलिया के साथ अल्फा में स्क्रीन शेयर करने का अनुभव भी मेरे लिए बहुत खास रहा। बॉबी ने आलिया की मेहनत की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इससे पहले इस तरह का एक्शन कभी नहीं किया था लेकिन शूटिंग के लिए उनकी तैयारी देखकर वह हैरान रह गए।
फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को शिव रवैल ने निर्देशित किया है जबकि आदित्य चोपड़ा इसे यश राज फिल्म्स बैनर पर प्रोड्यूस कर रहे हैं। मुख्य कलाकारों में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल शामिल हैं। बॉबी देओल इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। कहानी एक महिला जासूस की खतरनाक मिशन पर आधारित है। यह YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लेड फिल्म है। आलिया भट्ट इस फिल्म में एक्शन हीरोइन की भूमिका में नजर आएंगी जो उनकी पहली एक्शन फिल्म होगी। फिल्म में एक्शन रोमांच और ड्रामा का भरपूर तड़का होगा। बॉबी देओल ने कहा कि रणबीर और आलिया दोनों ही बेहद शानदार कलाकार हैं और उनके साथ काम करते समय माहौल बहुत पॉजिटिव रहता है।