सोनिया बंसल: मां मेरी सबसे बड़ी ताकत

09 मई 2026
सोनिया बंसल: मां मेरी सबसे बड़ी ताकत

हिमांशु राज़ 

बिग बॉस 17 से पूरे देश में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सोनिया बंसल अपनी आत्मविश्वास और सादगी से लगातार दिल जीत रही हैं। शिव थाकरे के साथ आगामी फिल्म 'द लास्ट ब्रेथ' में नजर आने वालीं सोनिया ने मातृ दिवस पर अपनी मां से गहरे जुड़ाव को साझा किया।
मां को अपनी 'सबसे बड़ी ताकत' बताते हुए सोनिया ने कहा कि उनका रिश्ता निस्वार्थ प्रेम और समर्थन पर टिका है। उन्होंने कहा, “मां मेरी सबसे बड़ी ताकत और सबसे सुरक्षित जगह हैं। वे हर हाल में मेरे साथ खड़ी रहती हैं।” मां से सीखे सबसे महत्वपूर्ण सबक पर सोनिया ने बताया, “उन्होंने मुझे हर स्थिति में दयालु और मजबूत बने रहना सिखाया। यह पाठ मेरे हर दिन का मार्गदर्शक है।”
मां के साथ सबसे प्रिय यादें साझा करते हुए सोनिया बोलीं, “मैं हमारे साधारण पलों को बहुत संजोती हूं, जो प्रेम और हंसी से भरे होते हैं। वे यादें मेरे लिए सबकुछ हैं।” बड़े होने पर उन्होंने मां के बलिदानों को समझा। उन्होंने कहा, “बचपन में समझ नहीं आता था, लेकिन अब देखती हूं कि वे रोज मेरे और परिवार के लिए कितना करती हैं।”
कृतज्ञता जताते हुए सोनिया ने भावुक होकर कहा, “काश मैं उनसे ज्यादा बार 'आई लव यू' और 'थैंक यू' कह पाती। वे हर पल इसे डिजर्व करती हैं। मैं उन्हें सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।” मातृ दिवस के महत्व पर उन्होंने कहा, “यह उनके प्रेम और उपस्थिति का उत्सव है। रोज मनाना चाहूंगी, लेकिन यह याद दिलाता है कि उन्हें और करीब रखूं। लव यू, मॉम।”