दर्शक आज असल और ईमानदार कहानियाँ चाहते हैं: इशिका शाही

22 मई 2026
दर्शक आज असल और ईमानदार कहानियाँ चाहते हैं: इशिका शाही

दर्शक आज असल और भावनात्मक रूप से ईमानदार कहानियाँ चाहते हैं: इशिका शाही
डिजिटल बदलाव ने रचनात्मकता, कहानी कहने और प्रतिभा देखने के तरीके बदल दिए हैं, ऐसा मानती हैं लेखिका और निर्मात्री इशिका शाही। डायरेक्टर कट प्रोडक्शन के यूट्यूब पेज पर बनी हीर शर्मा गयी और ज़ब जोडियक मीट जैसी रचनाओं के लिए जानी जाने वाली इशिका कहती हैं कि अब रचनात्मकता केवल दूरदर्शन या फिल्मों तक सीमित नहीं रही। “आज किसी के पास विचार और हौसला हो तो वह ऑनलाइन अपना काम बना कर सीधे दर्शकों तक पहुँचा सकता है,” वह बताती हैं। इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे मंचों ने लोगों में कहानी कहने की हिम्मत बढ़ाई और पारंपरिक रास्तों का इंतजार किए बिना खुद को दिखाने का अवसर दिया है।
इसी के साथ इशिका मानती हैं कि प्रभावशाली लोगों वाली संस्कृति ने मनोरंजन जगत में दबाव भी बढ़ाया है। आजकल अभिनेताओं से यह उमेद की जाती है कि वे ऑनलाइन भी मजबूत उपस्थिति रखें, हालाँकि हर कलाकार को यह पसंद नहीं आता। वरीयता अक्सर परिचित चेहरों और प्रभावशाली लोगों को मिलती है क्योंकि दर्शक उन्हीं से जल्दी जुड़ते हैं। इस बदलाव ने कई अभिनेताओं को खुद सामग्री बनाने के लिए प्रेरित किया है।
इशिका बताती हैं कि वह ऐसे वीडियो पसंद करती हैं जो भावनात्मक रूप से छूते हों या कुछ सीखने को दें। खासकर जानवरों से जुड़े संवेदनशील वीडियो ने उनका नजरिया बदला और कुछ आदतें बदल दीं। गंभीर सामग्री के साथ-साथ वे हास्यपूर्ण वीडियो भी पसंद करती हैं क्योंकि हँसी व्यस्त दिन के बाद तनाव घटाने का अच्छा तरीका है।
अपने लेखन के तरीके के बारे में इशिका कहती हैं कि रचनात्मक थकान हर लेखक के साथ आती है। कुछ कहानियों के लिए पहले से योजना बनानी पड़ती है, जबकि कुछ कहानी लेखन के दौरान ही बनकर तैयार हो जाती है। जब थकावट हो तो वह ज़बरदस्ती नहीं लिखतीं; इसके बजाय फिल्में, धारावाहिक और अन्य कला देखकर मन को ताजा करती हैं। उनके पिता भी उन्हें लगातार सीखने और जीवन को ध्यान से देखने के लिए प्रेरित करते हैं, जो उनका बड़ा सहारा है।
इशिका का मानना है कि अलग-अगल मंचों पर रूप और कहानी का अलग महत्व है। इंस्टाग्राम पर दिखावट ज्यादा मायने रखती है क्योंकि सुंदर प्रस्तुति दर्शकों से जुड़ने में मदद करती है, जबकि यूट्यूब पर लोग कहानी को सबसे ऊपर रखते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात, इशिका कहती हैं कि आज के दर्शक रहन-सहन से दूर दिखने वाली परफेक्ट चीजों की बजाय वास्तविकता और जुड़ी हुई कहानियाँ पसंद करते हैं; जमीन से जुड़े पात्र और ईमानदार संघर्षों वाली कहानियाँ गहरी छाप छोड़ती हैं।