91255 06666   |   Registration   |   Login

दंगल टीवी का नया पारिवारिक ड्रामा: 'हमारी भाभी नंबर 1'

दंगल टीवी का नया पारिवारिक ड्रामा: 'हमारी भाभी नंबर 1'

दंगल टीवी ने अपनी नई मूल धारावाहिक ‘हमारी भाभी नंबर 1’ का प्रोमो जारी किया है। यह शो गुजरात के द्वारका की सांस्कृतिक और धार्मिक पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहाँ परिवार, आस्था और रहस्य की कहानी एक साथ बुनी गई है।
कहानी के केंद्र में लक्ष्य यानी ‘लालो’ है, जिसका किरदार साहिल बालानी निभा रहे हैं। लालो को उसकी भाभी मां बनसरी ने अपने बेटे की तरह पाला है, और बनसरी का किरदार सोनल खिलवानी निभा रही हैं। उनके रिश्ते में अपनापन, त्याग और भावनात्मक जुड़ाव साफ झलकता है। बनसरी के लिए लालो सिर्फ देवर नहीं, बल्कि जीवन का सबसे बड़ा सहारा है।
इसी बीच कहानी में तन्वी सावंत के किरदार मुस्कान की एंट्री होती है, जो एक रहस्यमयी ‘लूटीरी दुल्हन’ के रूप में दिखाई गई है। उसके आने से परिवार की शांति और भरोसे पर सवाल खड़े हो जाते हैं। प्रोमो ने दर्शकों के मन में यह जिज्ञासा बढ़ा दी है कि आखिर मुस्कान क्या छिपा रही है और उसके इरादे कितने सही हैं।
‘हमारी भाभी नंबर 1’ एक ऐसी पारिवारिक कथा के रूप में सामने आ रही है, जिसमें रिश्तों की गर्माहट के साथ सस्पेंस का रंग भी है। दंगल टीवी का यह नया धारावाहिक दर्शकों को भावनाओं, आस्था और रहस्य से भरी एक नई कहानी का अनुभव कराने का वादा करता है।