91255 06666   |   Registration   |   Login

शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला: अनिल कपूर

शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला: अनिल कपूर

अनिल कपूर ने स्टार प्लस के शो ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ में खुलासा किया कि उनकी पत्नी सुनीता शादी के बाद अकेले ही हनीमून पर गई थीं, क्योंकि वह शूटिंग में व्यस्त थे। इसी चर्चा में उन्होंने कहा कि शादी करना उनकी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था। आगामी एपिसोड में प्यार, रिश्तों और शादी को लेकर दिलचस्प बातचीत होगी। पुणे के सुमीत मेलवानी ने बताया कि वह 35 साल से एक मज़बूत रिश्ते में हैं, लेकिन उन्होंने और उनकी पार्टनर ने कभी शादी नहीं की। वहीं, बड़ौदा के रोचक सक्सेना सिंगल रहकर खुश हैं और परिवार की इच्छा पूरी करने के लिए शादी नहीं करना चाहते। सुनीता के साथ अपने सफर को याद करते हुए अनिल कपूर कहते हैं, “मैं यह नहीं बोल सकता कि मैंने गलती की है, या यह मेरी ज़िंदगी का सबसे अच्छा फैसला था। पर मुझे लगता है कि शादी करना मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था।” गुजरात के प्रतिभागी शुभम बालांडे ने कहा कि अगर वह एक करोड़ रुपये जीतते हैं, तो अपनी पत्नी से दोबारा धूमधाम से शादी करेंगे और उन्हें दूसरे हनीमून पर ले जाएंगे। इस पर अनिल ने याद दिलाया कि शादी के बाद सुनीता अकेले ही हनीमून पर गई थीं, क्योंकि वह शूटिंग में व्यस्त थे। शुभम की बात सुनकर अनिल बोले, “आपने मुझे आइडिया दिया कि हनीमून दोबारा प्लान किया जा सकता है।” ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा।