बड़ा पर्दा, बड़ा धमाका और ट्रेलर एकदम ज़बरदस्त! नई नवेली ने अपने ज़बरदस्त ट्रेलर से ही दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया है, प्रीव्यू को सोशल मीडिया पर पहले ही 4 मिलियन+ व्यूज़ मिल चुके हैं, जो फुल-ऑन एंटरटेनमेंट धमाल की गारंटी देता है! शानदार विज़ुअल्स, अनोखे किरदारों और एक्शन के तड़के के साथ, यह फ़िल्म मस्ती और फ़ैमिली एंटरटेनमेंट का परफ़ेक्ट मिक्सचर पेश करती है। इसके अलावा, दिलचस्प ट्विस्ट, मज़ेदार ह्यूमर और फैंटेसी का फुल ऑन डोज़, यह दशहरा पर रिलीज़ होने वाली एक अच्छी फ़िल्म बन रही है। रंग और रौनक से भरपूर, नई नवेली एक त्योहारों वाली फ़िल्म है जिसे बड़े पर्दे पर देखना बनता है!

और फिर यामी गौतम धर हैं, जो एक ऐसे अवतार में नज़र आ रही हैं जैसा पहले कभी नहीं देखा गया! एक रहस्यमयी बहू के किरदार में आकर्षण, स्वैग और थोड़ी शरारत का नया मिश्रण लेकर, यामी इस भव्य दुनिया पर छा जाने के लिए तैयार दिख रही हैं। डायरेक्टर बालाजी मोहन इस फ़िल्म में अपना खास, नया और अनोखा नज़रिया लेकर आए हैं, जिससे यह फ़ैंटेसी एंटरटेनर फ़िल्म पूरी तरह से जीवंत और अप्रत्याशित लगती है। आनंद एल. राय के 'कलर येलो प्रोडक्शंस' और 'अमेज़न ऍम जी ऍम स्टूडियोज़' के सहयोग से बनी 'नई नवेली', उनकी नई, ज़मीन से जुड़ी और भव्य कहानियों की लिस्ट में एक और शानदार फ़िल्म है। यह बड़े पर्दे का ऐसा अनुभव है जो दर्शकों का मनोरंजन करेगा, उन्हें उत्सुक बनाएगा और उन्हें और भी ज़्यादा देखने के लिए उत्साहित करेगा!
बालाजी मोहन द्वारा निर्देशित और हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखित इस फिल्म में यामी गौतम धर,आदिनाथ एम कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचोरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित, नई नवेली जी. वी. प्रकाश कुमार की संगीतमय फिल्म है, जो इस दशहरा १६ अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी!