मीटिंग्स, डेडलाइन्स, टारगेट्स और चार महीने का लगातार क्रिकेट—ऐसे में काम पर फोकस करना आसान नहीं है। इसी रोज़मर्रा की परेशानी को मजेदार अंदाज़ में पेश करते हुए सोनी लिव अपने नए कैंपेन ‘हर स्क्रीन पर क्रिकेट, सोनी के साथ’ में अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को लेकर आया है।

कैंपेन में सुनील ग्रोवर एक सख्त कॉर्पोरेट बॉस की भूमिका में नजर आते हैं, जो अपने कर्मचारियों को बुलाकर अगले चार महीनों में कंपनी के सामने आने वाली सबसे बड़ी समस्या पर चर्चा करते हैं। इसके बाद बॉस जो समाधान निकालते हैं, वह क्रिकेट प्रेमियों को शायद ही पसंद आए!
यह कैंपेन उस बेहद आम भारतीय आदत पर आधारित है, जब मैच चल रहा हो तो काम के साथ-साथ नजर स्कोर पर भी रहती है। घर हो, ऑफिस हो या सफर, क्रिकेट फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर हर पल के क्रिकेट एक्शन से जुड़े रह सकते हैं। क्रिकेट का यह सिलसिला १५ अगस्त से भारत के श्रीलंका दौरे के साथ शुरू होगा। इसके बाद डीपी वर्ल्ड महिला एशिया कप २०२६ में ५ सितंबर को होने वाला बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला भी शामिल है। इसके अलावा १७ सितंबर से शुरू होने वाले २०वें एशियाई खेल आइची-नागोया २०२६ में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले और २२ अक्टूबर से भारत का न्यूजीलैंड दौरा भी क्रिकेट फैंस के लिए खास होगा।
प्रशांत अय्यर, प्रमुख – मार्केटिंग, सोनी लिव ने कहा:
“अगले चार महीनों में क्रिकेट मीटिंग्स, डेडलाइन्स और स्प्रेडशीट्स से दर्शकों का ध्यान खींचने की पूरी कोशिश करेगा। कैंपेन का आइडिया भी यहीं से आया। हम ऐसी स्थिति को मजेदार अंदाज़ में दिखाना चाहते थे, जिसका अनुभव लगभग हर क्रिकेट फैन ने कभी न कभी किया है। सुनील ग्रोवर एक ऐसे बॉस के किरदार के लिए बिल्कुल सही थे, जो सख्त भी लगे और दर्शकों को हंसा भी सके। भले ही उनके किरदार को ऑफिस में क्रिकेट पसंद नहीं है, लेकिन फैंस को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर क्रिकेट हर जगह देखने को मिलेगा।” सुनील ग्रोवर, अभिनेता ने कहा:
“एक क्रिकेट फैन के तौर पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर आने वाले अगले चार महीने मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं हैं। भारत के श्रीलंका और न्यूजीलैंड दौरों से लेकर महिला टी-२० एशिया कप और एशियाई खेलों में क्रिकेट तक, चार बड़े क्रिकेट इवेंट्स लाइन-अप हैं। क्रिकेट के दीवाने हर फैन के लिए यह शानदार समय होने वाला है। मैं इंतजार नहीं कर सकता कि फैंस टीवी पर या सोनी लिव पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए इस पूरे एक्शन का आनंद लें।”