91255 06666   |   Registration   |   Login

भीड़ में टिके रहने भी कला- आदेश चौधरी

भीड़ में टिके रहने भी कला- आदेश चौधरी

अभिनय के परिदृश्य में पिछले दस वर्षों में जो बदलाव आया है, उसने कलाकारों के लिए नए अवसरों के साथ-साथ चुनौती भी बढ़ा दी है। 'ससुराल सिमर का' और 'लागी तुझसे लगन' से घर-घर में पहचान बनाने वाले आदेष चौधरी ने बताया कि आज स्क्रीन टेस्ट की जगह रील्स, रिहर्सल रूम की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म और पारंपरिक टीवी–फिल्म गठबंधन के साथ कई नए रास्ते खुल गए हैं। "ऑप्शन बहुत बढ़ गए हैं — इंस्टाग्राम रील्स, म्यूजिक वीडियो, शॉर्ट फिल्में, वर्टिकल शो। पर इसी के साथ भीड़ भी आई है," वे कहते हैं।
आदेश का मानना है कि लगातार मेहनत ही उन्हें अलग करती है जो नियमित काम करते हैं। "जो कलाकार लगातार काम कर रहे हैं, वे इसे 24/7 शिल्प मानकर ऑडिशन दे रहे हैं, खुद कंटेंट बना रहे हैं, स्किल बढ़ा रहे हैं और दिखते बने रहते हैं। सिर्फ टैलेंट अब काफी नहीं है — धैर्य, अनुशासन और विभिन्न फॉर्मैट में ढलने की क्षमता चाहिए।"
वह कहते हैं कि अवसर ज़्यादा हैं और कलाकार भी, पर अवसरों का स्वरूप बदल गया है। ओटीटी और डिजिटल ने नई जगहें बनाई हैं, ब्रांड्स भी रील्स और कैम्पेन के लिए कास्ट करते हैं। असली जाम बीच के स्तर पर है, जहां हर कोई एक ही दो-तीन प्रोजेक्ट्स के लिए लड़ता है। उनके अनुसार, "यदि आप खुले रहें और खुद पर काम करते रहें तो काम मिलता है।"
जिम-प्रेमियों के अभिनय सपने पर मुस्कुराते हुए आदेष कहते हैं कि शारीरिक फिटनेस जरूरी है पर कैमरा रीडी होना और एक्टिंग के लिए तैयार होना अलग है। उन्होंने खुद एक वैकल्पिक करियर अपनाया है — प्रमाणित न्यूट्रीशनिस्ट और अपने सप्लीमेंट ब्रांड के साथ क्लिनिकल साइकोलॉजी में डिप्लोमा कर रहे हैं। आगे वे वेलनेस और मनोरंजन को जोड़ते हुए पोषण व मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशालाओं व उपयोगी कंटेंट का इरादा रखते हैं।

MyeVastram "Flick your fabric online"